Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में डकैती की योजना बनाते 7 गिरफ्तार

टीटी नगर पुलिस ने पंचशील नगर स्थित मोदी ज्वैलर्स पर डकैती डालने की योजना बना रहे 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से लोहे की रॉड, पाइप, छुरे, तलवार और डंडे सहित कई हथियार भी बरामद किए।

ईद और नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर में गश्त चलाई जा रही थी। 30 मार्च को टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया की टीम को सूचना मिली कि प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास कुछ लोग हथियारों के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन उनमें से कई गिरने से घायल हो गए। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से लोहे की रॉड, पाइप, छुरे, तलवार, डंडा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पहले से ही हत्या के प्रयास और चोरी के मामलों में वांछित थे। उन्होंने पुलिस से बचने और जमानत का इंतजाम करने के लिए बड़ी डकैती की साजिश रची थी। आरोपियों ने मोदी ज्वैलर्स को निशाना बनाने की प्लानिंग की थी, क्योंकि त्योहारी सीजन में वहां ज्यादा सोना-चांदी और नकदी होने की उम्मीद थी। इस मामले में टीटी नगर पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर बड़ी घटना को होने से रोका। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक नर्मदा प्रसाद और अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

सावन ठाकुर – 2 अपराध दर्ज

संतोष उर्फ कालू लोधे – 20 से अधिक अपराध दर्ज

उमेश चौहान – 8 अपराध दर्ज

शनि चौहान – 3 अपराध दर्ज

आदित्य चौहान – 3 अपराध दर्ज

आनंद चौहान – 3 अपराध दर्ज

मोनू चौहान – 2 अपराध दर्ज

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img