Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

पति का आरोप- बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी

मेरी शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए। हमें 13 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। एक साल पहले उसकी दोस्ती जितेंद्र सिंह से हुई। इसके बाद से पत्नी उसी के साथ रह रही है। उसे सात माह का गर्भ है। और गर्भपात के लिए वह प्रेमी के साथ डॉक्टरों का स्टिंग कर रही है। पत्नी और उसका प्रेमी दोनों साथ बैठकर शराब पीते हैं और फिर मुझे फोन लगाकर जान से मारने की धमकी देते हैं।

ये आरोप ईश्वर खेलानी ने अपनी पत्नी हिना खेलानी पर लगाए हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मेरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती है। दोनों मुझे प्रॉपर्टी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

मैं द्वारकापुरी थाने में पुलिस से इसकी शिकायत भी कर चुका हूं। एक दिन पहले मंगलवार को हिना खेलानी पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंची थी और पति पर मारपीट के आरोप लगाए थे।

पहले जानिए क्या है सीसीटीवी फुटेज में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में एक साल पुराना वीडियो लेकर मंगलवार को एक महिला पहुंची। वीडियो में महिला काे उसका पति ईश्वर खेलानी बुरी तरह से मारपीट करता नजर आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसे बहुत प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया।

इस वीडियो को लेकर ईश्वर खेलानी को मंगलवार रात द्वारकापुरी पुलिस ने बुलाया। पति ने बताया कि यह वीडियो एक साल पुराना है। इस घटना से पहले पत्नी ने बेटे को पीटा था। इसके बाद हमारे बीच विवाद हुआ। मैं पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड जितेन्द्र सिंह से काफी परेशान हूं। मैं द्वारकापुरी थाने में ही दोनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने का केस दर्ज करा चुका हूं।

हत्या की धमकी, जान का डर पत्नी और जितेन्द्र ने कई बार शराब के नशे में उसे वीडियो कॉल किए। मैं इसकी रिकार्डिंग पुलिस अफसरों को भी दे चुका हूं। ईश्वर ने बताया कि पत्नी को बॉयफ्रेंड से 7 माह का गर्भ है। दोनों मिलकर गर्भपात कराने के लिए डॉक्टरों का स्टिंग कर रहे हैं। इसकी रिकार्डिंग भी पत्नी के मोबाइल से मेरे पास आई है। मैंने ये रिकॉर्डिंग वरिष्ठ अफसरों को सौंपूंगा। जितेन्द्र के खिलाफ एमजी रोड थाने पर शिकायत कर चुका हूं।

प्रॉपर्टी को लेकर बना रही दबाव मैं सूर्यदेव नगर में अपने माता-पिता और बेटा-बेटी के साथ रहता हूं। उसमें दो फ्लैट हैं ऊपर के हिस्से में माता-पिता रहते हैं। मैंने शादी के बाद यह फ्लैट पत्नी के नाम से कर दिया था। पत्नी और जितेंद्र इस फ्लैट को बेचकर पैसा हड़पने की साजिश रच रहे हैं। इसीलिए उन्होंने मेरा एक साल पुराना वीडियो लेकर पुलिस से शिकायत की। पति के आरोपों की पुष्टि के लिए पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को फोन लगाया लेकिन दोनों ने ही फोन नहीं उठाया।

ससुराल के लोगों को दी धमकी, वहां से भाग आई पत्नी

ईश्वर ने बताया कि जब मैंने परेशान होकर पत्नी की शिकायत उसके मायके वालों से की, तो वे उसे मायके पुणे ले जाने के लिए इंदौर आए। जब वे पत्नी को मायके ले जाने लगे तो भी बॉयफ्रेंड जितेंद्र ने घर आकर काफी हंगामा किया। मामला राजेंद्र नगर थाने तक पहुंचा। जैसे-तैसे पत्नी के परिजन उसे मायके ले गए लेकिन पिछले सप्ताह वह मायके से इंदौर आ गई। बेटी को घर छोड़ा और खुद बॉयफ्रेंड के पास चली गई।

पुलिस कमिश्नर से करुंगा शिकायत

ईश्वर ने बताया कि मेरी जान को इन दोनों से खतरा है। इसलिए मैं इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से करुंगा। मेरे पास ऐसे कई सबूत हैं, जिसमें दोनों मिलकर मुझे और मेरे बच्चों को परेशान कर रहे हैं। मैंने उनसे बचने के लिए घर में सीसीटीवी भी लगवा रखा है। उसमें पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हर हरकत रिकॉर्ड है।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img