Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

चार्टर्ड अकाउंटेंट के ससुराल में चोरी

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की वारदात हुई। परिवार के सूरत जाने के बाद चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखे नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता तब चला जब माली पौधों में पानी देने पहुंचा और ताले टूटे मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, स्कीम नंबर 71 निवासी प्रयास जैन ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उनके ससुरालवाले संगम नगर में रहते हैं, जहां उनके सास-ससुर, साला और साली रहते हैं। 29 मार्च को पूरा परिवार सूरत गया था। 2 अप्रैल की सुबह जब माली आशीष पौधों में पानी डालने पहुंचा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हैं और कमरों में सामान बिखरा पड़ा है।

माली ने तुरंत घर की मालकिन सोना को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने अपने दामाद प्रयास जैन को जानकारी दी। प्रयास और उनके साले के दोस्त जगदीश मौके पर पहुंचे, तो देखा कि अलमारी से नकदी और गहने गायब हैं। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के पिछले चार दिनों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img