Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Bhopal

भोपाल में आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार की मौत:

हाउसिंग बोर्ड करोंद, इंद्रा आश्रय कॉलोनी के निवासी और सेना से रिटायर्ड सूबेदार विनय किशोर त्रिपाठी का बीते 1 अप्रैल की रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। रात करीब 11 बजे उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गए। इस पर उनके पिता चंद्र प्रकाश त्रिपाठी तुरंत उन्हें मिलिट्री अस्पताल बैरागढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उनकी हृदय गति रुक चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शव को हमीद अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा गया। 3 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

दिसंबर 2021 में हुए थे सेना से रिटायर्ड विनय किशोर त्रिपाठी दिसंबर 2021 में भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बच्चे बेंगलुरु में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी पुणे में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img