Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल में मूकबधिर महिला ने फांसी लगाई, मौत

भोपाल के इब्राहिमगंज इलाके में मूकबधिर महिला ने गुरुवार की रात को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक श्रवणी पंथी (34) पति बंटी पंथी इब्राहिमगंज में पति के साथ रहती थी। उसका तीन साल का बेटा और 7 महीने की एक बेटी है। श्रवणी और बंटी की शादी 4 साल पहले हुई थी।

वह मूकबधिर थी। उसका पति टेलरिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। दोनों आपस में हंसी खुशी रहते थे। उसने सुसाइड क्यों किया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

मृतका के मायके पक्ष के डिटेल बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उनके डिटेल बयानों के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img