Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

कार से कर रहे थे नशे की तस्करी

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एमडी ड्रग और 11 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

कार में बैठे थे तस्कर, पुलिस देखकर भागने लगे डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि टिगरिया बादशाह इलाके में नशे का सौदा होने वाला है। इस पर दो टीमों को रवाना किया गया। टीम जब मौके पर पहुंची तो एक काली कार में बैठे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी। तलाशी लेने पर कार में बैठे जफर पठान (निवासी नूरानी नगर) और मोहम्मद इरफान (निवासी निहालपुरा) के पास से 50 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग बरामद हुई। दोनों इसे बेचने की फिराक में थे।

सुपर कॉरिडोर पर गांजा लेकर घूम रहे थे तस्कर

क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने सुपर कॉरिडोर के पास से शानू उर्फ विकास सेन (निवासी बखतगढ़ बदनावर), अजय सिंह देवड़ा और सुजल गुर्जर (निवासी लवकुश चौराहा) को पकड़ा। आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 11 किलो 700 ग्राम गांजा मिला।

तीनों आरोपी बाहर से गांजा लाकर इंदौर में बेचने की तैयारी में थे।

क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि नशे का माल कहां से लाते थे और किन-किन को सप्लाई करते थे। डीसीपी का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img