Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

ग्वालियर में अवैध शराब का भंडाफोड़

ग्वालियर में हजीरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिरला नगर लाइन नंबर तीन में छापा मारा। यहां से 66 हजार रुपए की अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद तस्कर राहुल मीणा दीवार फांदकर फरार हो गया। जांच में पता चला कि राहुल के खिलाफ इसी साल चार मामले दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद वह फिर से शराब की तस्करी शुरू कर देता है।

हजीरा थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर के मुताबिक, बीती रात सूचना मिली थी। एसआई अशोक सिंह के नेतृत्व में टीम ने हेमू चौधरी के मकान पर दबिश दी। मकान की तलाशी में हर कमरे से शराब का जखीरा मिला।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पुलिस ने राहुल मीणा और हेम सिंह चौधरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img