Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

बिजली महंगी होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इंदौर में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने पोलोग्राउंड स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के नाम एक ज्ञापन विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता सचिन तालेवार को सौंपा गया।

कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरें बढ़ाकर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। वहीं, प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों को सस्ती बिजली दी जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पहले ही स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी और महंगाई से परेशान जनता पर अब नई टैरिफ दरों ने और मार डाली है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 6.79 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले यह दर 6.61 रुपए थी। दूसरी ओर, प्रदेश से बाहर बिजली 27 पैसे प्रति यूनिट सस्ती दर पर बेची जा रही है।

घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने बिजली कंपनी में हुए कथित घोटालों का मुद्दा भी उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी में 100 करोड़ रुपए का IPDS घोटाला हुआ है, जिसकी जांच उन्हीं अधिकारियों के हाथ में है जो इसमें शामिल रहे हैं। दिनदयाल उपाध्याय योजना और RDSS योजना में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया।

नेताओं ने यह भी कहा कि कुछ रसूखदार उपभोक्ताओं पर करोड़ों की बकाया राशि है, लेकिन वसूली नहीं की जा रही। साथ ही कई अधिकारी वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं। कुछ अधिकारियों के रिश्तेदार निजी कंपनियां बनाकर ठेके ले रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि तुरंत वापस ली जाए और घोटालों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img