आपका एम.पी

भोपाल के हिंदी भवन में चेंबर आफ कामर्स की बजट परिचर्चा शुरू

 राजधानी के हिंदी भवन में भोपाल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आम बजट पर आज परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव कुछ देर पहले कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंचे और इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनका आज सुबह दु:खद निधन हुआ है। इस परिचर्चा में आम बजट के बिंदुओं पर व्यापारियों से मिलकर चर्चा की जा रही है। परिचर्चा की थीम आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था रखी गई है।इस परिचर्चा में व्‍यापारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हाल ही में आम बजट पेश किया गया, जिसे लेकर आपके समक्ष कुछ बाते रखनी हैं। हम सब राजधानी में निवास करने वाले लोग हैं। बजट को गंभीरता से देखते हैं। 2014 में मोदी जी ने जिम्मेदारी संभाली। बजट हो, बदलाव हो, आधारभूत सरंचना हो। भारत एक और श्रेष्ठ हो, मोदी सरकार ने हमेशा इसी ध्‍येय से काम किया है। कभीकभार सरकार के निर्णय किसी किसी के लिए असहनीय होते हैं। लेकिन यिद कल अच्छा देखना है, तो समय-समय पर कड़वी दवाई भी लेना जरूरी है। इस बार अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मोदी जी ने जब आजादी के अमृत महोत्सव की बात की तो उन्होंने कहा को आजादी के 75 साल, पूर्व में लिए गए निर्णय को पूरा करना है। यह संकल्प पूरे करना है। देश भर में अनेक कार्यक्रम ऐसे हो रहे हैं। नए संकल्प लिए जा रहे हैं। भारत बदला है। दुनिया के अनेक देशों की अपेक्षाएं हैं। ऐसे में भारत की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जब पोलियो का टीका बना उसे भारत मे आने में 20 साल लग गए थे। कोरोना आया तो भारत ने स्वदेशी टीका आया। मोदी जी ने कहा दुनिया में बहुत कुछ अच्छा है, लेकिन भारत के पास सब है। वैज्ञानिकों से कहा कि टीका बनाने के लिए क्या चाहिए। वेक्सीन बनाना शुरू कीजिए। 9 महीने में वैक्सीन बनी। दुनिया ने वेक्सीन को माना। ताली, थाली बजाने, वेक्सीन बनाने का मामला, जागरुकता का काम हो। उसे पूरी दुनिया ने माना है। भारत तकातवर होगा। News updating…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770