Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

मुंबई में 70 लाख रुपये की लूट करने वालों को उज्जैन एसटीएफ ने पकड़ा

मुंबई के मुलूंड इलाके में हुई 70 लाख रुपये की लूट के मामले में उज्जैन एसटीएफ ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने भूखी माता मंदिर रोड से पकड़ा। दोनों उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के जौनपुर जा रहे थे। आरोपितों के पास से तीन लाख रुपये नकद व कार बरामद हुई है। दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

टीआइ दीपिका शिंदे ने बताया कि 2 फरवरी को महाराष्ट्र के मुंबई में मुलूंड में हथियारों से लैस करीब पांच बदमाशों ने 70 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। वारदात का सीसीटीवी फुटेज मुंबई पुलिस को मिला था। इस आधार पर बदमाशों की जानकारी मुंबई पुलिस ने एसटीएफ उज्जैन को दी थी। एसटीएफ की टीम ने वारदात में शामिल दो बदमाश विपिन उर्फ मोनू निवासी नरी गांव बक्सा थाना, जौनपुर, उत्तरप्रदेश व उसके साथी रत्नेशसिंह निवासी सदर, जौनपुर उत्तरप्रदेश को भूखी माता मंदिर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे।

मुंबई की वारदात का वीडियो

जौनपुर में रहता है कुख्यात बदमाश

पुलिस के अनुसार विपिन जौनपुर का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ जौनपुर में कई केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट सहित कई गंभीर अपराध शामिल हैं। रत्नेश के खिलाफ एक ही मामला दर्ज है। टीआइ शिंदे के अनुसार दोनों बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

पहले भी आ चुके उज्जैन

बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि वह उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूर्व में भी वह कई बार महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे।

इनामी बदमाश है मोनू

सूत्रों के अनुसार विपिन उर्फ मोनू इनामी बदमाश है। मोनू के खिलाफ विभिन्ना थानों में कई केस दर्ज हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस ने वर्ष 2018 में उसे गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर छूट गया और फिर से अपराध करने लगा। यूपी पुलिस ने मोनू पर इनाम भी घोषित कर रखा है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img