Thursday, April 2, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल के अयोध्‍या नगर में दिनदहाड़े ताला तोड़कर कर रहे थे चोरी, लोगों ने एक को पीटकर पुलिस को सौंपा

 अयोध्या नगर इलाके में दो युवकों ने दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेट लिए। चोर घर से बाहर निकल रहे थे, तभी घर मालिक आ गया। शोर सुनकर कालोनी के लोगों ने दो में से एक युवक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।अयोध्या नगर थाने के एसआइ गौरवसिंह ने बताया कि अयोध्यानगर फेस-पांच में रहने वाले केशव पांडे साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शनिवार दोपहर को वह घर में ताला डालकर स्कूल में अयोजित सरस्वती पूजन में शामिल होने चले गए थे। दोपहर दो बजे वह घर पहुंचे तो घर के अंदर से दो अनजान लोगों को बाहर निकलते देखा। उनमें से एक के हाथ में झोला और लोहे का सरिया था। ललकारने पर दोनों भागने लगे। इस बीच शोर सुनकर कालोनी के लोगों ने दो में से एक युवक को पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के साथ उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने युवक के पास से चोरी के सात हजार रुपये, सोने के कंगन, अंगूठी बरामद कर ली। आरोपित की पहचान सीहोर निवासी रामभरोसे रघुवंशी (35) के रूप में हुई। रामभरोसे अपने साथी के साथ बिना नंबर की स्कूटर पर वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस ने स्कूटर भी जब्त कर उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।

ठेकेदार के घर पर आधी रात को पथरावअयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक अयोध्या नगर के ए-सेक्टर निवासी विनोद कुमार पांडे (49), ठेकेदारी करते हैं। विनोद ने शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार देर रात उनके मोबाइल पर पड़ोस में रहने वाले गोविंद नाम के व्यक्ति का फोन आया। गोविंद ने विनोद के पास काम करने वाले एक कर्मचारी का फोन नंबर मांगा। विनोद मोबाइल से उसका नंबर निकाल रहे थे। इस बीच गोविंद के पास खड़े कुछ लोग फोन पर विनोद से गाली गलौज करने लगे। विनोद ने इस तरह के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए फोन काट दिया। कुछ देर बाद गोविंद ने फिर विनोद को फोन किया और बोला कि जो लोग आपको गाली दे रहे थे, वो आपसे माफी मांगने घर पहुंच रहे है। कुछ देर बाद कार में सवार कुछ लोग विनोद के घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए दरवाजा खोलने को बोला। विनोद ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। विनोद ने पुलिस को फोन लगाया। पुलिस जब तक पहुंचती वे लोग भाग निकले। पुलिस ने गोविंद और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img