Saturday, July 25, 2026
26.7 C
Bhopal

ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा में विवाद

इंदौर में रविवार को ब्राहम्ण समाज की शोभा यात्रा के दौरान विवाद हो गया। यात्रा के दो गुटों के बीच मंच पर न जाने को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद करणी सेना के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पूर्वी इलाकों के अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में निकली यात्रा में करीब डेढ़ हजार लोग शामिल थे। जब यात्रा बंगाली चौराहे पर पहुंची, जहां करणी सेना का मंच लगा था, तो अध्यक्ष राकेश जोशी ने यात्रा को सड़कों की दूसरी ओर मोड़ दिया। इससे उनका पूर्व अध्यक्ष सूरज जोशी से विवाद हो गया। इस दौरान प्रमोद सिंह उर्फ संजू झाला ने तलवार निकाल ली और यात्रा को अपने मंच तक पहुंचाया।

पूर्व विधायक संजय शुक्ला और वर्तमान विधायक गोलू शुक्ला को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा। पुलिस जवान भी मूकदर्शक बने रहे। प्रमोद उर्फ संजू झाला ने बताया कि उन्होंने असामाजिक तत्वों को हटाने के लिए तलवार का सहारा लिया, जो यात्रा को उनके मंच तक नहीं आने दे रहे थे।

प्रमोद उर्फ संजू झाला पूर्व में विधायक महेन्द्र हार्डिया के सामने चुनाव में प्रत्याशी बन खड़े हुए थे लेकिन बाद में समझौता कर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

Hot this week

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

Topics

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img