Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

इंजीनियर पति, डॉक्टर ससुर पर दहेज प्रताड़ना केस

नागपुर की कंपनी में कार्यरत आईटी इंजीनियर पति और छिंदवाड़ा के डॉक्टर ससुर के खिलाफ इंदौर की बेटी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक, उसका मायका इंदौर में है। मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई की है।

द्वारकापुरी पुलिस ने खुशबू की शिकायत पर उसके पति वैभव पाराशर, ससुर डॉ. हरीष पाराशर, देवर युगधंर और सास मीनू (निवासी छिंदवाड़ा) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग खुशबू से शादी के बाद नई कार दिलाने, 5 लाख रुपए और बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की मांग कर रहे थे। इस कारण खुशबू और उसके मायके पक्ष के लोगों को लगातार परेशान किया गया।

शादी के बाद से ही दहेज के लिए करने लगे प्रताड़ित

पुलिस ने बताया कि खुशबू की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। इसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पहले शादी में 5 लाख रुपए की मांग की गई, जिस पर उसके पिता ने 4 लाख रुपए की व्यवस्था की और वह राशि ससुर को ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। छिंदवाड़ा के सभी खर्चे भी खुशबू के पिता ने ही उठाए थे। इसके अलावा, पर्याप्त दहेज भी दिया गया था।

शादी के एक माह बाद ही पति ने कार लाने की बात कही। इस दौरान पिता से बात न करने पर उसने खुशबू के साथ मारपीट की। कन्यादान में पिता ने अपने खाते से पैसे दिए थे, जिन्हें पति ने अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया और उससे दूसरी कार खरीद ली। इसके बाद भी दहेज को लेकर आए दिन मारपीट और विवाद होते रहे। पति ने कई बार खर्च के लिए भी खुशबू के पिता से रुपए मंगवाए। जब बेटे का जन्म हुआ, तो उसका पूरा खर्च भी पिता ने ही उठाया। नामकरण संस्कार के समय भी सारा खर्च पिता ने वहन किया। बाद में देवर और ससुराल के अन्य लोगों ने खुशबू को इंदौर में छोड़ दिया और दोबारा लेने नहीं आए। खुशबू के भाई ने जब नागपुर जाकर पति वैभव से बात की, तो उसने बुला लिया। वहां मई 2024 में उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। सास मीनू और देवर भी वहां पहुंचे और उन्होंने खुशबू को बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया। बाद में उसका भाई उसे इंदौर लेकर आया।

‘ससुर और पति वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज करते हैं’

खुशबू ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग कार और 5 लाख रुपए के अलावा बिजनेस में मदद के नाम पर भी रुपए की मांग कर रहे हैं। खुशबू के अनुसार, ससुर और पति वॉट्सऐप व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज परिवार और समाज को करते हैं, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img