Friday, October 2, 2026
32.7 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल से फरार हुआ कुख्यात कैदी

भोपाल सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा रेप का सजायाफ्ता कैदी अमर उर्फ गुड्डू शुक्रवार सुबह हमीदिया अस्पताल से फरार हो गया। कैदी अस्पताल में आंखों की जांच के लिए लाया गया था, जहां वह हवालदार की निगरानी में मौजूद था। सुबह करीब 11 बजे मौका देखकर उसने हथकड़ी से हाथ निकाला और भाग खड़ा हुआ।

अमर वर्ष 2017 से नाबालिग से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया गया था और कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह पिछले कई वर्षों से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि उसकी आंखों में वाइटनेस की समस्या थी, जिसके चलते उसे फॉलोअप चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था।

फरारी के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, शहर में नाकेबंदी

कैदी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एएसपी राकेश भांगरे के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही शहरभर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। आरोपी का पुराना पता हबीबगंज थाना क्षेत्र के मानसरोवर झुग्गी में बताया गया है, जहां पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अमर उर्फ गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया गया है।

Hot this week

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img