Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

दिल्ली से लौटे संकेत बने नगरीय विकास आयुक्त

जबलपुर संभागायुक्त के रिक्त पद पर 9 दिन बाद धनंजय सिंह भदौरिया को पोस्टिंग की गई है। साथ ही, दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे संकेत भोंडवे का नगरीय विकास और आवास विभाग का आयुक्त बनाया है। अभी आयुक्त की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के सचिव सिबि चक्रवर्ती एम के पास थी।

मीनाक्षी सिंह को मिली भदौरिया की जिम्मेदारी

बता दें, 9 दिन पहले 30 अप्रैल को जबलपुर कमिश्नर के पद से अभय कुमार वर्मा रिटायर हो गए थे। अब उनके स्थान पर शुक्रवार को धनंजय सिंह भदौरिया को पदस्थ किया है। भदौरिया अभी आयुक्त अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम के पद पर पदस्थ हैं। उनके विभागों की जिम्मेदारी मीनाक्षी सिंह उपसचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को सौंपी गई है।

सिबि चक्रवर्ती के पास बना रहेगा भवन विकास निगम के एमडी का प्रभार

इसी आदेश में पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत संकेत एस भोंडवे को आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग पदस्थ किया है। भोंडवे के चार्ज लेने के बाद सिबि चक्रवर्ती एम सचिव मुख्यमंत्री केवल आयुक्त नगरीय प्रशासन व विकास के पद से मुक्त होंगे। सिबि चक्रवर्ती के पास भवन विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

सीएम के जबलपुर दौरे के बाद जारी हुआ आदेश

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जबलपुर के दौरे पर थे। इस बीच पिछले 9 दिन से कमिश्नर के रिक्त पद पर पदस्थापना के आदेश उनके जबलपुर से रवाना होने के बाद जारी हुए हैं। भारत-पाक के बीच जंग के हालातों को देखते हुए जबलपुर जैसे संभाग में संभागायुक्त के रिक्त पद को लेकर आदेश जारी नहीं होने से प्रशासनिक तालमेल में रुकावट की स्थिति बन रही थी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img