Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भोपाल के वन बाइट रेस्टोरेंट में कर्मचारी की हत्या

भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया।

थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार मृतक की पहचान शब्बीर खान (35) के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा इलाके का रहने वाला था और के खजूरी सड़क इलाके के रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी का नाम राजा है, जो उसी के साथ किचन में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, राजा ने शब्बीर से चिकन रोस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन शब्बीर ने बात अनसुनी कर दी। दोबारा टोकने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

गुस्से में आए राजा ने रसोई में रखा भारी पलटा उठाकर शब्बीर के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में शब्बीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, राजा के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img