Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भदभदा डैम में डूबने से बीएएमएस डॉक्टर की मौत

भोपाल के भदभदा डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय विवेक शर्मा के रूप में हुई है, जो भिंड का रहने वाला था और भोपाल से बीएएमएस की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटा घूमने आया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवेक के दोस्तों ने उसे गहरे पानी में उतरने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और डैम में चला गया। इसके बाद वह पानी से बाहर नहीं आया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और 24 घंटे की सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार शाम को उसका शव पानी से निकाला गया।

कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि विवेक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रविवार को उसका पीएम होगा। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भिंड से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

19 साल की युवती ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका का नाम रिया बताया गया है। परिजन ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो तुरंत हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांधी नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img