सीहोर में हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से डंडा और कुल्हाड़ी बरामद की गई है। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि घटना 1 अप्रैल की है। नीमखेड़ा निवासी चंदन सिंह (41) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पुलिस ने मोगरा गांव से चौधरी परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें राहुल चौधरी (25), दिनेश चौधरी (45), राम भरोस चौधरी (48) और रमेश चौधरी (70) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।




