Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Bhopal

अब ट्रेनों की लेटलतीफी होगी खत्म

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलवे सिग्नलिंग में नई तकनीक की शुरुआत की है। भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले निशातपुरा यार्ड में देश की पहली ऑप्टिकल फाइबर आधारित सिग्नल प्रणाली को शुरू किया गया है। यह नई तकनीक अब पुराने भारी-भरकम तारों से चलने वाली प्रणाली की जगह ले रही है।

इसके तहत अब सिग्नल सीधे कंट्रोल रूम से ऑप्टिकल फाइबर के जरिए संचालित होंगे। पहले रेलवे सिग्नलिंग में बड़ी मात्रा में वायरिंग और मैनुअल हस्तक्षेप की ज़रूरत होती थी। इससे न केवल समय बर्बाद होता था, बल्कि तकनीकी खराबी की संभावना भी बनी रहती थी। नई तकनीक से अब ये परेशानियां नहीं होंगी।

सुरक्षित और रियल-टाइम कंट्रोल मिलेगा इस नई प्रणाली में सिग्नल पोस्ट पर ‘लैम्प आउटपुट मॉड्यूल’ नामक उपकरण लगाया गया है, जो सीधे कंट्रोल रूम से ऑप्टिकल फाइबर के जरिए जुड़ा होता है। अब सिग्नल को ऑपरेट करने के लिए भारी वायरिंग की ज़रूरत नहीं होगी।

हर सिग्नल को अब तेज़, सुरक्षित और रियल-टाइम कंट्रोल मिलेगा, जिससे संचालन अधिक विश्वसनीय होगा।

भोपाल से बीना तक लागू होगी तकनीक

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि इस तकनीक को सबसे पहले निशातपुरा यार्ड के दो सिग्नलों—S/SH-15 और S/SH-16 पर लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रणाली को जून 2026 तक भोपाल से बीना रेलखंड में पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद इसे देश के अन्य प्रमुख रेल खंडों पर भी शुरू करने की योजना है।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img