Monday, April 6, 2026
27.1 C
Bhopal

घाटे की भरपाई करने बिजली चोरी वाले इलाकों में दे रहे औसत बिल

शहर में बिजली चोरी रोकने में लोगों का सहयोग नहीं मिलने के कारण बिजली कंपनी बिजली चोरी रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। लेकिन वह अपने घाटे के लिए औसत बिल थमा कर ईमानदार उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ जरूर डाल रही है। कई लोग बिजली कनेक्शन नहीं लिए हुए हैं वह दूसरी जगह से बिजली लेकर उपयोग करते हैं वही जिनके वैध कनेक्शन हैं उनमें से कुछ लोग बिजली चोरी से जलाकर उपयोग करते हैं। घरों में हीटर का उपयोग किया जाता है जिसकी वजह से खंभों पर लगाए गए बिजली मीटर डीपी के हिसाब से अधिक बिजली का खर्च बताते हैं। जबकि घरों से मीटर रीडिंग लेने पर वह कम निकलती है इस कारण उस क्षेत्र के जितने भी उपभोक्ता हैं चाहे वह ईमानदारी से बिजली जला रहे हो या बेईमानी से सभी को औसत बिल दिए जाते हैं। नगर के कुछ क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या भी है जब वहां के कुछ जागरूक उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत करने के लिए आवेदन तैयार करवाया तो आस-पड़ोस के लोगों ने यह कहकर दस्तखत करने से इन्कार कर दिया कि अगर जांच हुई तो उनकी चोरी पकड़ी जाएगी। इसलिए हमें जैसी बिजली मिल रही है ठीक है।

इस तरह दे रहे बिजली के औसत बिल

बिजली कंपनी ने बिजली की चोरी पकड़ने के लिए अब ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगा दिए हैं। जिस ट्रांसफार्मर पर मीटर लगा होता है बिजली कंपनी कि कर्मचारी उसके हिसाब से रीडिंग लेते हैं और उस रीडिंग का मिलान उपभोक्ताओं की रीडिंग से करते हैं। यदि उपभोक्ताओं की रीडिंग का एक अनुमान के हिसाब से यदि 10000 यूनिट बताया जाता है और खंभे पर लगा मीटर अगर 15000 यूनिट दर्शा रहा है तो वह 5000 यूनिट की खपत उपभोक्ताओं पर औसत बिल के रूप में डाल दी जाती है। इससे नुकसान उन उपभोक्ताओं को होता है जो इमानदारी से बिजली जला रहे हैं और पड़ोसी के द्वारा बिजली चोरी करने का भुगतान उन्हें एवरेज बिल के रूप में भुगतना पड़ता है। इस संबंध में बिजली कंपनी की प्रबंधक कीर्ति जैन का कहना है कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल रीडिंग के तुरंत बाद दिए जाते हैं। इसमें औसत बिल जैसी समस्या नहीं होती। यदि उपभोक्ता को ऐसा लगता है कि उसे अधिक का बिल दिया गया है तत्काल मीटर की रीडिंग और दिए गए बिल में दर्शाई रीडिंग चेक करके मीटर वाचक को बता कर सुधार करा सकते हैं।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img