Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल के नालों में कई फीट गाद,30 मई तक हटाएंगे

भोपाल के 20 से ज्यादा बड़े नालों में कई फीट गाद भर गई है। यदि इनकी सफाई नहीं हुई तो बारिश में पुराने शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन सकते हैं। इसलिए नगर निगम का अमला इन्हें साफ करने में जुट गया है। महापौर मालती राय ने बताया, 30 मई तक बड़े नालों की सफाई हर हाल में कर लेंगे। छोटे नालों की सफाई का काम 20 मई तक पूरा करेंगे।

सोमवार को महापौर राय ने जोन-4 के नादरा बस स्टैंड से कबाड़खाना, सिंधी चौराहा तक नालों का सफाई अभियान का निरीक्षण किया। एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय राहुल भी मौजूद थे।

बड़े नालों की सफाई पोकलेन से महापौर राय ने बताया कि छोटे नालों की सफाई जेसीबी और बड़ों की पोकलेन से सफाई कर रहे हैं। 30 मई तक बड़े नालों की सफाई पूरी कर लेंगे। वहीं, छोटे नालों की सफाई का काम 20 मई तक हर हाल में करना है। सफाई अभियान के चलते ही महापौर, एमआईसी मेंबर और पार्षद निरीक्षण कर रहे हैं। ताकि, कोई नाला सफाई से नहीं छूटे।

अतिक्रमण भी हटाएंगे महापौर राय ने बताया कि जिन नालों पर अतिक्रमण है, उन्हें भी हटाया जा रहा है। अमले को साफ निर्देश है कि किसी का भी अतिक्रमण को न छोड़ें। सब पर कार्रवाई करें।

पुराने शहर में बनते हैं जलभराव के हालात नालों की सफाई को लेकर ही रविवार को मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र में जाकर अभियान का जायजा लिया था। बारिश के दौरान जलभराव की सबसे ज्यादा स्थिति नरेला विधानसभा में ही बनती है। अशोका गार्डन, शिवनगर, करोंद समेत कई इलाकों में पानी भर जाता है। कई बार तो बारिश के दौरान सड़क पर बोट तक चल चुकी है।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img