भोपाल में सनराइज मैरिज गार्डन में एक के बाद एक 10 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इसके वहां आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों में दहशत का माहौल बन गया। पास के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई।
घटना भानपुर क्षेत्र के वार्ड 74 में सोमवार रात की है। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पा जा सका। बताया जा रहा है कि यह मैरिज गार्डन रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा था। लोगों ने गार्डन संचालक के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।
हादसे से जुड़ी तस्वीरें



लोगों ने कहा-दो साल से अवैध रूप से चल रहा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह मैरिज गार्डन पिछले दो साल से अवैध रूप से चल रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां लगातार ट्रैफिक जाम और ध्वनि प्रदूषण की समस्या बनी रहती थी। पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की। लोगों ने गार्डन संचालक रोहित साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिलेंडर में अवैध रिफिलिंग करने का भी आरोप श्रीराम कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी, मोहाली खेजड़ा जैसे रिहायशी इलाके इस गार्डन के नजदीक हैं। यहां के रहवासी लगातार इस गार्डन के संचालन पर आपत्ति जताते रहे हैं। आरोप है कि सनराइज मैरिज गार्डन से अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफिलिंग का कार्य भी किया जा रहा था। इसकी शिकायतें पहले भी की जा चुकी थीं
धमाके की आवाज सुनकर बाहर भागे लोग धमाके की वजह से कई घरों की दीवारें हिल गईं। लोग घरों से बाहर भागे। रहवासी जया कुशवाहा ने बताया कि गार्डन से हमारा घर लगा हुआ है। टंकी फटते ही हम घर छोड़कर भागे। जब यहां शादी होती है तब हम घंटों घरों में कैद हो जाते हैं।
रहवासी बोले- खेत में डंप होता है कचरा रहवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह गार्डन शुरू हुआ है जो रेसीडेंशियल एरिया के बीच है। गार्डन के किचन की तरफ कॉलोनी लगी है। यहां से जो भी वेस्ट निकलता है उसे पास ही खेत में डंप किया जाता है। उससे बदबू आती है।




