Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 83 लाख ठगे

इंदौर में बीमारी से परेशान एक व्यक्ति की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बेची थी। इससे मिले पूरे रुपए आरोपियों के कहने पर इन्वेस्ट कर दिए। आरोपियों ने ना प्रॉफिट दिया और ना ही रुपए वापस किए।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक 46 वर्षीय रोहन की शिकायत पर मोहित पुत्र जगदीश महाजन, निवासी कनाडिया और निसार पुत्र लतुफ अली, निवासी खजराना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रोहन के मुताबिक आरोपियों ने म्यूजिक इवेंट, टाइल्स और अन्य उत्पाद बेचकर 5 प्रतिशत का प्रॉफिट देने के नाम पर रुपए इन्वेस्ट कराए थे ।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक रोहन ने बताया कि बीमारी के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद परिवार और इलाज के खर्च के लिए उन्होंने एक बेशकीमती प्रॉपर्टी बेच दी। इस रुपए को वे रेगुलर इन्कम के लिए इन्वेस्ट करना चाहते थे। उन्होंने अपने परिचित प्रांजल को यह बात बताई। उसने मोहित महाजन से मुलाकात करवाई और कहा कि वह म्यूजिक इवेंट और अन्य बिजनेस में इन्वेस्ट करता है। इसके बदले एक निश्चित लाभ उसे मिलता है। इस दौरान एक गोदाम भी दिखाया और बताया कि यहां उत्पाद खरीदकर रखे जाते हैं। जिसे बाजार की मांग के हिसाब से मार्केट में निकाला जाता है।

रोहन ने पहले 15 लाख रुपए इन्वेस्ट किए। बाद में करीब 85 लाख रुपए बैंक और अन्य माध्यम से दे दिए। आरोपियों ने जब और रुपए मांगे तो रोहन ने पहले दिए रुपए और प्रॉफिट के बारे में पूछा। इसके बाद मोहित और निसार ने उससे बात करना बंद कर दी।

रोहन उनसे लगातार संपर्क कर रुपए की डिमांड करते रहे। लेकिन वह कुछ भी देने से इनकार करते रहे। रोहन ने बताया कि उन्होंने मार्च 2024 से दो से तीन माह कुछ प्रॉफिट दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ नहीं दिया। इसे लेकर वह काफी परेशान रहे। बाद में क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जिस पर जांच कर प्रकरण दर्ज किया गया।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img