Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

बिल्डर ने झांसा देकर ठग लिए साढ़े 9.50 लाख

इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने एक धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ससुराल पक्ष से व्यापारी के परिचित में आया था। इसके बाद आरोपी ने प्लॉट और उस पर घर बनाकर देने की बात कही लेकिन बाद में बदल गया। आरोपी ने धोखाधड़ी कर नकद और ऑनलाइन पेमेंट जमा कराए थे। आरोपी ठेकेदार की तलाश की जा रही है।

ससुराल पक्ष में आता-जाता था आरोपी गांधी नगर पुलिस के मुताबिक त्रिलोक मालाकार की शिकायत पर बाबू मुराई कॉलोनी निवासी बाबूलाल पुत्र केशर सिंह ठाकुर के खिलाफ करीब साढ़े नौ लाख की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोक मालाकार कलानी नगर में रहता है। यहां उनके ससुराल पक्ष के लोगों के यहां बाबूलाल का आना-जाना लगा रहता था।

त्रिलोक मालाकार ने पुलिस को बताया-

कल्याण संपत विहार कॉलोनी में बाबूलाल प्लॉट खरीदने-बेचने का काम करता था। उसने मुझसे प्लॉट पर मकान बनाकर देने की बात कही थी। उसने 29 लाख रुपए में एक प्लॉट बॉबी कपूर से दिलाया। इस पर ठेकेदार ने कहा कि वह उसे साढ़े नौ लाख अलग से दे दे। इसके अलावा लोन कराकर मकान बनाकर दे देगा। उसकी बातों में आकर 3 बार में उसे साढे़ नौ लाख का पेमेंट किया है।

इस दौरान बाबूलाल ने मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद मकान बनाने की बात कही। लेकिन वहां मकान नहीं बनाया। काफी समय बीतने के बाद उससे कहा कि वह प्लॉट और उनके द्वारा दिए गए साढ़े नौ लाख रूपए वापस कर दे।

इस पर उसने एक एग्रीमेंट किया और 95 हजार रुपए के एक पेमेंट का स्क्रीन शार्ट भेजा। लेकिन अकांउट में पेमेंट नहीं आए। इसके बाद वह धमकाने लगा और पेमेंट को लेकर टालमटोल करता रहा।

पीड़ित ने प्लॉट मालिक से भी संपर्क किया। जिसमें बाबूलाल के मार्फत सौदा होने की बात कही। इस मामले में बाबूलाल ने वरिष्ठ अफसरों को शिकायत की। पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ उक्त मामले में धोखाधड़ी किए जाने को लेकर केस दर्ज किया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img