Thursday, July 16, 2026
35.9 C
Bhopal

‘Blinkit’ के बैग में शराब की होम डिलीवरी

किराना, फल-सब्जी समेत अन्य सामान बेचने वाली कंपनी ‘Blinkit’ के बैग में शराब की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है। भोपाल में आबकारी विभाग ने एक युवक की 4 दिन तक रेकी की। इसके बाद उसके कब्जे से 31 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर यह कार्रवाई की गई। करोंद क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई है।

जब्त शराब की 2 तस्वीरें…

रेकी करने के बाद दबोचा आबकारी अधिकारियों ने बताया कि करोंद स्थित शिवनगर निवासी संतोष अग्रवाल के घर से अलग-अलग ब्रान्ड की 31 पेटी शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत 3.70 लाख रुपए है। शराब जब्त करने के बाद मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वृत प्रभारी अधिकारी चंदरसिंह ने प्रकरण बनाया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ऐसे करता था होम डिलीवरी

जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष ने पूछताछ में बताया कि वह Blinkit के बैग में शराब की होम डिलीवरी करता था। ये बैग अलग-अलग साइज के होते हैं। शराब का पेमेंट भी ऑनलाइन एप के जरिए ही लेता था। उसके कब्जे से 2 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। कॉल रिकॉर्ड के आधार पर शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Hot this week

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

भोपाल: डीबी सिटी मॉल में शहर का पहला 120kW अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर शुरू

​भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी...

इंदौर: ऐप अपडेट करना पड़ा महंगा, फ्रूट व्यापारी के खाते से उड़े 3.92 लाख

​इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी...

भोपाल में खौफनाक वारदात: खजाने के अंधविश्वास में पिता ने की बेटी की बलि

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में एक दिल दहला...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img