Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल में मॉक ड्रिल में डेटोनेटर फटा

भोपाल की 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डेटोनेटर फटने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी की हालत बेहद नाजुक है।

दोनों घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम हवलदार विशाल सिंह और आरक्षक संतोष कुमार हैं। इसमें विशाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दरअसल, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस द्वारा लगातार मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को 25वीं बटालियन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इस मॉक ड्रिल के दौरान ये हादसा हो गया। विस्फोट की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जांच के आदेश दिए पुलिसकर्मियों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले मे जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई जा सकती है। यह समिति मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल में हुई चूक की जांच करेगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img