Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

व्यापमं पीएमटी-2009 परीक्षा फर्जीवाड़े में 11 दोषी करार

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की अदालत ने एमपी पीएमटी-2009 परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले कुल 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 3-3 साल के कठोर कारावास और 16-16 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह मामला भोपाल के कोहेफिजा थाने में वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसने वर्ष 2015 में दो अभियोग पत्र पेश किए थे।

अपने स्थान पर दूसरों को दिलाई थी परीक्षा सीबीआई के लोक अभियोजक सुशील कुमार पांडे ने बताया 5 जुलाई 2009 को व्यापम द्वारा आयोजित एमपी पीएमटी परीक्षा में 5 छात्र विकास सिंह, कपिल परते, दिलीप चौहान, प्रवीण कुमार और रवि सोलंकी (अब मृतक)ग ने अपने स्थान पर दूसरों को परीक्षा दिलवाई थी। इन अभ्यर्थियों की जगह नागेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, प्रीतेश सिंह और शिवकरण साहू परीक्षा में बैठे थे।

इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने में दलाल सत्येंद्र सिंह और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की भूमिका थी। जांच में पता चला कि पैसों के लेन-देन के जरिए फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा पास करवाई गई। इसके परिणामस्वरूप सभी फर्जी अभ्यर्थियों का चयन एमपी पीएमटी-2009 में हो गया था।

अदालत ने आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए दस्तावेजों, गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी पाया। सजा पाने वालों में अभ्यर्थी, उनके स्थान पर परीक्षा देने वाले ‘सॉल्वर’ और दलाल सत्येंद्र सिंह शामिल हैं। हालांकि, साक्ष्य के अभाव में दलाल ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img