Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

पत्नी ने पूछा फोन पर किससे बात कर रहे हो:पति ने कर दी पीटाई

फोन पर किससे बात कर रहे हो ये बात पति से पूछना पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक इकबाल कॉलोनी निवासी मुस्कान शेख की शिकायत पर उसके पति मो.सईद अब्बासी के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर पर मुंह धो रही थी तभी पति फोन पर बात कर रहे थे, तो मैंने पूछा किससे बात कर रहे हो इस पर पति ने मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर पति ने मेरे साथ मारपीट की। विवाद होता देख परिवार और आसपास के लोग जमा हो गए। सभी ने बीच-बचाव किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मंगेतर के खिलाफ की शिकायत

बाणगंगा थाना क्षेत्र में ग्राम भौरासला में आकांक्षा दुबे की शिकायत पर पुलिस ने आयुष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन श्रद्धा के साथ उनका पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर श्रद्धा मेरे पिता की कार लेकर बिना बताए मंगेतर आयुष के पास चली गई। उसी दिन आयुष घर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद महिला थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img