Tuesday, July 14, 2026
29.8 C
Bhopal

पत्नी के किराए के घर पर पति ने लगाई फांसी

भोपाल के करोंद में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी बच्चों के साथ अलग रहती थी। पति साथ रहने के लिए पत्नी को मनाने पहुंचा था। जब पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया तो पति ने पत्नी के किराए के कमरे में ही फांसी लगा ली।

मामले में निशातपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र यादव (35) पुत्र प्रकाश यादव कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में रहता था और प्राइवेट ड्राइवरी करता था। उसकी पत्नी बीते कुछ समय से उससे अलग किराए का कमरा लेकर करोंद इलाके में दो बच्चों के साथ रह रही थी।

जितेंद्र ने कई बार उसे मनाने का प्रयास किया। पत्नी लौटने को तैयार नहीं थी। पति उसे मनाने के लिए पत्नी के घर गया। जहां पति और पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई। पत्नी ने पति के साथ लौटने के लिए इनकार कर दिया।

इसके बाद पति ने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। पीएम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img