Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

रोड निर्माण को लेकर कोहेफिजा बी सेक्टर हॉउसिंग बोर्ड निवासियों ने रोड मार्च निकाला

पिछले 15 वर्षों से सरकारी स्कूल और दशहरा मैदान के आसपास की सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे वहां के रहवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर रहवासियों ने समाजसेवी नसीम जावेद के नेतृत्व में एक रोड मार्च निकाला, जिसमें उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की। रहवासियों का कहना है कि पूरे बी सेक्टर के आसपास सरकारी स्कूल से लेकर तीन छोटे बच्चों के स्कूल तक हैं, जहां रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस कारण से लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अभी स्कूल बंद हैं, लेकिन जैसे ही जून का महीना आता है, बारिश का मौसम शुरू होता है, जिससे स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसलिए रहवासियों ने मांग की है कि सड़क का निर्माण जल्द से किया जाए। साथ ही, निवासियों ने रसूल अहमद सिद्दीकी सांस्कृतिक पार्क (दशहरा मैदान) की दुर्दशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि इस पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे पार्क की स्थिति और भी खराब हो रही है। यहां लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और मैदान भी खस्ताहाल हो चुका है। रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दें और तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सात दिनों के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो सारे कोहेफिजा बी सेक्टर के निवासी मिलकर मोमबत्ती मार्च और थाली बजाओ आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही, वे वार्ड कार्यालय का घेराव भी करेंगे, ताकि उनकी आवाज़ सुनी जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img