Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

शराब ठेके का दूसरा गेट खुलने पर विरोध

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में स्थित शराब की दुकान के गेट को लेकर रविवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। फॉरच्यून डिलाइट सोसाइटी के बाहर बड़ी संख्या में रहवासी इकट्ठा हुए और शराब दुकान के दूसरे गेट के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रहवासियों का आरोप है कि शराब ठेके का एक गेट पहले से मेन रोड की ओर था, लेकिन अब ठेकेदार ने इसका दूसरा गेट भी रोड की दूसरी दिशा में खोल दिया है। इससे मोहल्ले के लोग खासतौर पर महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

एक ही गेट मंजूर, दूसरा खोलना अवैध

सोसाइटी की अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया कि शराब दुकान के लिए जो लाइसेंस मिला है, वह पहले गेट के लिए ही जारी हुआ था। दूसरा गेट खोलना पूरी तरह से अवैध है। जिस तरफ दूसरी गेट खोली गई है। वहां पास ही में बाजार भी है। लोग अक्सर बाजार जाते रहते हैं। ऐसे में यह सुरक्षित नहीं है। वहीं लाइट नहीं होने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय निवासी ब्रजेश ने कहा कि जिस दिशा में दूसरा गेट खोला गया है, वहां स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। इसके अलावा गली में कई गुमटियां लग गई हैं, जिससे यहां भीड़भाड़ बनी रहती है। इससे महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है।

दूसरा गेट स्थायी रूप से बंद हो

रहवासियों ने मांग की है कि शराब दुकान को उसी ओर रखा जाए, जिस दिशा में यह पहले थी और दूसरा गेट हमेशा के लिए बंद किया जाए।

फिलहाल दबाव के बाद दुकान का दूसरा गेट बंद कर दिया गया है, लेकिन लोगों को आशंका है कि इसे फिर से खोला जा सकता है। यदि ठेकेदार ने दोबारा गेट खोला, तो रहवासी आगे की कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img