Saturday, April 11, 2026
26.8 C
Bhopal

उमरिया के छोटी पाली के पास पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमरिया और चंदिया के बीच छोटी पाली-दुब्बार में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शहडोल से कटनी जा रही एक कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए जबकि दो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन अगली सीट के ऊपर तक पहुंच गया। इससे सामने बैठे दोनों युवक कार में बुरी तरह से फंस गए और उनकी मृत्यु हो गई। जबकि कार के पिछले हिस्से में बैठे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

बहक गई कार : बताया गया है कि कार बेहद तेज गति से जा रही थी और इसी दौरान अचानक बहक गई। बहकने के बाद कार सड़क से उतरी और सड़क के किनारे लगे यूकेलिप्‍टस के एक बड़े पेड़ से जा टकराई। कार का बोनट पेड़ से टकराते ही फट गया और इंजन अंदर की तरफ धस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक कार के टकराने की आवाज पहुंची। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

शहडोल से जा रहे थे कटनी : बताया जा रहा है कि ये सभी शहडोल स्थित किसी वैवाहिक आयोजन में शामिल होने गए थे। देर रात अपने गृह जिले कटनी जाने के लिए शहडोल से निकले थे। इसी दौरान हाईवे प़र स्थित पाली दुब्बार गांव में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों घायल आशीष पिता प्रह्लाद पटेल 30 वर्ष निवासी कटनी खिरहनी फाटक और अन्ना हादसे के बाद से ही कार में फंसे थे। दोनों घायलों को किसी तरह कार से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में दोनो मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img