Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

महिला बोली- मैं ठीक हूं, वेंटिलेटर पर मत भेजो…:भोपाल के हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत पर हंगामा

भोपाल के बैरागढ़ में कृष्णानी हॉस्पिटल में एक महिला की बेटी को जन्म देने के दूसरे दिन संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने जबरन उसे वेंटिलेटर पर रखा। कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई। इस दौरान स्टाफ ने परिजनों से बदसलूकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

टीआई अशोक गौतम ने बताया कि

मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। सोमवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है, डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नेहा खरे (34) पत्नी शानू खरे, जहांगीराबाद की बापू कॉलोनी में रहती थीं। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका पांच साल का बेटा है। शानू नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। 12 जून को नेहा को बैरागढ़ स्थित कृष्णानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 जून को ऑपरेशन के जरिए उन्होंने दूसरी बेटी को जन्म दिया। बच्ची बेहद कमजोर थी, इसलिए उसे दूसरे अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। इसी बीच रविवार रात नेहा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

छोटे भाई को किया था आखिरी कॉल

मृतका के भाई विकास ने बताया कि बहन ने आखिरी कॉल उन्हें 15 जून को लगाया था। तब उसने कहा कि मेरा दिल घबरा रहा है। बेटी कहा है, उसे एक बार दिखा दो। भाभी से बोले बच्ची मुझे कैसे भी करके दिखा दें। जन्म देने के बाद से मैने उसे नहीं देखा है। मैने बताया कि कुछ देर में अस्पताल आ रहे हैं। बेटी को दिखा देंगे, उसे दूसरे अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मैं अस्पताल पहुंचा तब पता लगा कि बहन को वेंटिलेटर पर लिया गया है। कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर दी गई।

जबरन वेंटिलेटर पर ले जाने के आरोप

मृतका के दूसरे भाई विशाल ने बताया कि बहन वेंटिलेटर पर जाने से पूर्व ठीक थी, बातें कर रही थी। जब उसे वेंटिलेटर पर ले जाने को कहा गया तो उसने स्वयं जवाब दिया कि मुझे कोई परेशानी नहीं है। सही महसूस कर रही हूं…मुझे वेंटिलेटर पर नहीं जाना है। तब एक सिस्टर ने उसे जवाब दिया कि तुम जानकार हो कि हम और जबरन बहन को वेंटिलेटर पर लिया गया। इसके बाद वही हुआ जिसका बहन को डर था।

वीडियो में धमकाता दिखा स्टाफ

मृतका के परिजन ने बताया कि हमें अस्पताल की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। लिहाजा हमने नेहा को वेंटिलेटर पर लेजाते समय और बाद में वीडियो बनाए, यह देख अस्पताल स्टाफ लगातार धमकाता रहा। वीडियो बनाने का विरोध किया और पिटवाने की धमकी तक दी। हमारे साथ जबरन बदसलूकी की गई। अस्पताल प्रबंधन पर वीडियो के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो हमने बैरागढ़ पुलिस को भी दी है।

सीएमएचओ बोले- शिकायत मिलने पर जांच कराएंगे

CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस पूरे मामले पर जवाब देने से बचता रहा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img