Wednesday, July 8, 2026
25.2 C
Bhopal

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के नियमों में हुआ बदलाव, जानिए वरना अटकी जाएगी 11वीं किस्त

PM Kisan Scheme: अगर आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त बिना किसी परेशानी के प्राप्त करना चाहते हैं। तब तुरंत अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करें। इसके बिना स्कीम की 11वीं किस्त आपके बैंक खाते में नहीं आएगी। बता दें भारत सरकार ने सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया था। हालांकि इसे कुछ दिनों के लिए होल्ड पर रखा गया था, लेकिन अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है।

पिछले साल केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के तहत पंजीकृत किसानों के लिए ई-केवाईसी आधार अनिवार्य कर दिया था। आधिकारिक वेबसाइट कहती है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर पर ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें। वहीं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें। इस काम को आप घर बैठे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से पूरा कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी कैसे पूरा करें:

1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2. अब दायीं ओर किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।

4. आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।

5. सब कुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा। अगर अमान्य हो गया, तो आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र से संपर्क करना होगा।

पीएम किसान 11वीं किस्त की तारीख

अगली किस्त अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। 10वीं किस्त 1 जनवरी 2022 को स्थानांतरित की गई थी।

Hot this week

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

मददगार बना ‘दरिंदा’: कार खराब होने पर की थी मदद, अब युवती से दुष्कर्म की कोशिश

ग्वालियर। एक युवक द्वारा मुसीबत में मदद का भरोसा...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

Topics

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img