Sunday, April 26, 2026
38.1 C
Bhopal

भोपाल में गला रेतकर की गई थी इंजीनियर की हत्या

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में चार दिन पहले कार में बंद सिविल इंजीनियर की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की बात का खुलासा हुआ है। इंजीनियर की गुमशुदगी बागसेवनिया थाने में दर्ज थी। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि गत 6 जुलाई की शाम को सूचना मिलने पर पुलिस ने बीजासेन फार्म हाउस के पास पिपलिया जाहिर पीर के पास से एक युवक की लगभग तीन दिन पुरानी लाश बरामद की थी। कार की ड्राइविंग सीट पर लाश मिली थी। लाश दो-तीन दिन पुरानी होने के कारण फूल गई थी। इस कारण मृतक के शरीर पर चोट से निशान दिखाई नहीं दे रही थे।

प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था कपिल

पुलिस ने मृतक की पहचान संत आशाराम नगर बागसेवनिया निवासी कपिल शर्मा पुत्र भूपेन्द्र शर्मा (46) के रूप में की थी। कपिल शर्मा सिविल इंजीनियर था और प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। जहां से कल पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिली। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक कपिल का किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर कार में छोड़ दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला है कि कपिल शर्मा गत 3 जुलाई को अपने घर से काम के सिलसिले में निकला था। रात दस बजे तक कपिल शर्मा ने अपने दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ पार्टी भी की थी। इसके बाद दोस्त दीपक अपने घर चला गया था। कपिल शर्मा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी।

जब वह लापता हुआ था तब उसकी दूसरी पत्नी रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित नीलबड़ मायके में गई हुई थी। वह मायके से लौटकर आई तो पति उसे घर पर नहीं मिला था। कई बार कॉल करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हो सका था।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img