Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

दहेज के लिए प्रताड़ित किया:35 लाख रुपए और कार नहीं देने पर घर से निकाला

भोपाल में रिटायर्ड टीआई की बेटी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आवेदन की जांच के बाद कमला नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

टीआई निरुपा पांडे के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 31 साल है। उसकी शादी 24 दिसंबर, 2022 में हुई थी। आरोपी पति और उसकी मां कल्पना उपाध्याय दहेज में 35 लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोपी परिवार गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी बंगला के पास रहता है। मांग पूरी नहीं करने से नाराज पति और सास ने पिछले दिनों पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया।

महिला थाने में हो चुकी है काउंसलिंग

पूर्व में पीड़िता की ओर से महिला थाने में शिकायत की गई थी। जहां पति और पत्नी के बीच काउंसलिंग कराई गई थी। यहां दंपती के बीच कोई बात नहीं बनी। तब पीड़िता की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई। शिकायत की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जा सकी।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img