Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

मुख्यमंत्री के नए एसीएस की टीम में दो नए अफसर

नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में दो अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडलोई ने चार दिन पहले सीएम के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद सचिवालय के अफसरों की बैठक भी ली है। मंडलोई ने पूर्व अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री डॉ राजेश राजौरा की टीम में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और इसलिए अभी सचिवालय में कुछ और अफसरों के काम काज में बदलाव हो सकता है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश में योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में पदस्थ उपसचिव विकास मिश्रा को मुख्यमंत्री का उपसचिव बनाया गया है। इसी तरह आलोक कुमार सिंह प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी सीएम के सचिव की जिम्मेदारी सिबि चक्रवर्ती एम तथा टी इलैया राजा के पास है। चक्रवर्ती को भरत यादव को हटाने के बाद सीएम सचिव बनाया गया था जबकि अपर सचिव मुख्यमंत्री रहे इलैया राजा टी प्रमोट होकर सचिव बने हैं। गौरतलब है कि डॉ राजेश राजौरा को करीब एक साल तक मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव रहने के बाद 6 जुलाई को जारी आदेश में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग पदस्थ किया गया है।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img