Saturday, June 20, 2026
30.8 C
Bhopal

ईडी कोर्ट ने खारिज किया सौरभ के वकील का आवेदन

आरटीओ के करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज लौटाने की सौरभ के वकील का आवेदन ईडी कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है। कोर्ट ने इसके लिए बाद में आवेदन करने को कहा है। मनी लान्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपए की नकदी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं और इसका चालान भी कोर्ट में पेश किया है। इन संपत्ति संबंधी दस्तावेजों को वापस लेने के लिए सौरभ शर्मा के वकील ने कोर्ट में आवेदन लगाया था।

लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी और आयकर विभाग द्वारा 19 व 20 दिसंबर 2024 की रात सौरभ शर्मा के ड्राइवर चेतन सिंह की कार से करोड़ों रुपए की नकदी और सोना जब्त किया गया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर 27 और 28 दिसंबर 2024 तथा 8 और 11 जनवरी 2025 को छापे मारे थे। इस दौरान संपत्तियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे।

सौरभ शर्मा की ओर से अधिवक्ता दीपेश जोशी ने 8 जुलाई को ईडी की विशेष अदालत में आवेदन पेश कर यह मांग की थी कि जब्त दस्तावेजों को वापस किया जाए। अदालत ने उस दिन सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिस पर शुक्रवार को निर्णय सुनाया गया।

विशेष न्यायाधीश ने इस आवेदन को खारिज कर दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी, जब ईडी की विशेष अदालत में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के विरुद्ध आरोप तय किए जाने को लेकर आरोप पूर्व बहस की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

व्यापारी से 2 लाख की लूट का खुलासा: दुकान का नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में एक किराना व्यापारी को...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

Topics

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 82 करोड़ की जमीन मुक्त

​भोपाल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने की अगवानी

​जबलपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी...

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img