Thursday, February 19, 2026
14.1 C
Bhopal

फरार शातिर बदमाश मोनू और लक्की चढ़े थाना कमला नगर पुलिस के हत्थे

राजधानी भोपाल की कमला नगर थाना पुलिस ने हत्या की प्रयास में फरार शातिर बदमाश मोनू ठाकुर उर्फ मोहन सिंह (32) और लकी राजपूत को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है | इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी मोहन ठाकुर के पास से एक धारदार छूरी भी बरामद की है | आपको बता दें कि दोनों ही आरोपी का भोपाल के साथ-साथ इंदौर में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है | हत्या के प्रयास का आरोपी मोनू ठाकुर के खिलाफ भोपाल इंदौर के थानों में कुल 18 मामले दर्ज हैं | वहीं आरोपी लकी राजपूत के खिलाफ थाना कमला नगर सहित कई थानों में 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं | जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना कमला नगर ने हत्या की प्रयास के आरोपी मोनू ठाकुर का पैदल जुलूस भी निकाला है | थाना कमला नगर को इन दोनों बदमाशों की कई दिनों से तलाश थी | मामले में थाना प्रभारी निरूपा पांडे का कहना है कि मुखबिर सूत्र से इन दोनों बदमाशों को धर दबोचा गया है | वही दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है |

यह पूरा मामला
थाना कमला नगर में 9 अप्रैल 2025 को फरियादी प्रताप पाटील पिता भैयालाल पाटिल निवासी नया बसेरा कमला नगर भोपाल में थाना कमला नगर में आरोपी मोनू ठाकुर के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ ही मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर छूरी से मारपीट करने की FIR दर्ज कराई गई | वही 7 जुलाई 2025 को फरियाद नितिन करोसिया निवासी पुरानी सबरी नगर ने थाना कमला नगर में बताया कि 6:00 बजे आरोपी लकी राजपूत ने पुरानी रंजिश को लेकर गाड़ियों में तोड़फोड़ की एवं शराब पीने के पैसे मांगे नहीं देने पर फरियादी के साथ मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर मारपीट किया राम जान से मारने की धमकी दी | इसके बाद थाना कमला नगर में लकी राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों ही आरोपियों की तेजी से तलाश शुरू कर दी |

ऐसी हुई दोनों की गिरफ्तारी
दोनों ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कमला नगर निरूपा पांडे ने टीम गठित की और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी | पुलिस सूत्रों का कहना है की थाना कमला नगर को आरोपी मोनू ठाकुर व लकी राजपूत की गुप्त सूचना मिली की दोनों आरोपी 10 नंबर मार्केट में कोई घटना को अंजाम देने वाले हैं | इसके बाद थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने थाना कमला नगर के स्टाफ के साथ दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया |

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में इन लोगों की रही अहम भूमिका

दोनों शातिर बदमाशों को पकड़ने में थाना प्रभारी कमला नगर निरूपा पांडे और उनकी टीम में शामिल उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह राजावत उप निरीक्षक संजय वर्मा सहायक उप निरीक्षक संतोष मरकाम सहायक उप निरीक्षक जयवीर सिंह सिंगर सहित थाना कमला नगर के पुलिस स्टाफ की दोनों शातिर आरोपी लकी राजपूत और मोनू ठाकुर को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका रही है |

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img