Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली

भोपाल के टीटी नगर में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह नशे में धुत था और पत्नी से विवाद के बाद बैडरूम में जाकर लाइसेंसी बारह बोर से जबड़े से सटाकर पैर से ट्रिगर दबाकर खुद को शूट कर लिया। गोली जबड़े से आर-पार हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के समय मृतक की पत्नी और बच्चे घर में ही मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, चक्की चौराहा निवासी बालचंद सोंधिया पुत्र जगदीश सोंधिया (40) एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था। शुक्रवार की देर रात वह ड्यूटी से लौटा था। इस समय वह शराब के नशे में था। नशे में घर आने की बात पर उसको पत्नी ने समझाइश दी। इस बात को लेकर उसने पत्नी से विवाद किया। पत्नी ने उसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने की बात कही

पुलिस तक जाने की बात से नाराज हो गया था

पुलिस तक जाने की बात से नाराज गार्ड ने गुस्से में खुद की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से गोली मार ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया।

परिजन के डिटेल बयान नहीं हो सके दर्ज

पुलिस का कहना है कि परिजन के शोकाकुल होने की वजह से उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। ऐसे में पुलिस अब परिजन के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। शनिवार को पीएम के बाद बॉडी परिजन को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img