Thursday, August 13, 2026
25.2 C
Bhopal

भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी के घर चोरी

भोपाल के गांधी नगर में रहने वाले एक कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी यहां से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी थाना पुलिस के मुताबिक, सुनील वदलानी सुविधा विहार कॉलोनी गांधी नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी झूलेलाल मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ किसी परिचित के यहां पार्टी में शामिल होने गए थे।

इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता परिवार के घर पहुंचने पर चला। अंदर देखा तो पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे लाखों रुपए नगदी और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।

एफएसएल की टीम ने स्पॉट का निरीक्षण किया

चोरी की वारदात का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। तब तक क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए कॉलोनी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img