Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

बंगरसिया से भोजपुर मंदिर तक ढाई किमी लंबा जाम

भोपाल से लगी भोजपुर रोड पर रविवार दोपहर भारी जाम की स्थिति बन गई। बंगरसिया से लेकर भोजपुर मंदिर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं समेत अन्य राहगीरों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे रास्ते में कहीं भी ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं थी। यहां से गुजरने वाले अखिलेश शिवपुरिया ने बताया कि जाम का मुख्य कारण खराब सड़कें, बंगरसिया बाजार में सड़क पर लगे ठेले और दुकानों का अतिक्रमण है।

रविवार होने के कारण भोजपुर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक थी। दोपहिया और चारपहिया वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। कई जगह तो विवाद की स्थिति भी बनी। व्यवस्था संभालने वाला कोई मौजूद नहीं था।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर रविवार यहां भारी भीड़ होती है, फिर भी ट्रैफिक कंट्रोल के कोई इंतजाम नहीं किए जाते। पूरे रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस नदारद रही।

ट्रैफिक जाम की दो तस्वीरें देखिए…

एमपी नगर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच लगा था जाम 6 दिन पहले एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवर और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। यहां 40 मिनट से ज्यादा समय तक वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए।

Hot this week

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

Topics

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img