Wednesday, October 7, 2026
23.2 C
Bhopal

बिल्डर ने बंधक प्लॉट को 18 लाख में बेचा

भोपाल की बजरिया थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। आरोपी बिल्डर ने शासन के पास बंधक रखे प्लॉट को बेचकर एक ठेकेदार से 18 लाख रुपए ठगे हैं। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

एसआई अरविंद ठाकुर ने बताया कि चांदबड़ में रहने वाले चेत नारायण सिंह (50) ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले विवेक सिंह और उनके पार्टनर नरेंद्र विश्वकर्मा को वर्ष 2021 में 18 लाख रुपए दिए थे, लेकिन वह रकम लौटाने को तैयार नहीं थे। आरोपियों ने यह रकम काम में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ली थी। रकम लौटाने को दबाव बनाया तो आरोपियों ने बैठक कर मामले का निराकरण करने की बात कही।

कॉसमॉस सिटी बोरदा में दिया प्लॉट

दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि वह कॉसमॉस सिटी बोरदा में प्लॉट दे देंगे। कुछ समय बाद दोनों पक्षों की सहमति से अनुबंध भी हो गया और छह महीने में रजिस्ट्री कराने की बात भी तय हो गई थी। बाद में पता चला कि उक्त प्लॉट ग्राम पंचायत के पास बंधक रखे हुए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के पास की थी शिकायत

इसका पता चलने के बाद जब फरियादी ने आरोपियों से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने रकम लौटाने से इंकार कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। तब पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img