Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

गोदाम का गेट सुधार रहे वेल्डर की करंट से मौत

कोटरा सुल्तानाबाद स्थित एक गोदाम में शनिवार शाम उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब 22 वर्षीय युवक गेट की वेल्डिंग कर रहा था। युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरबाज खान पुत्र रईस खान निवासी दशमेश नगर अशोका गार्डन के रूप में हुई है। वह पेशे से वेल्डर था और निजी ठेके पर काम करता था।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में गोदाम में चोरी की वारदात हुई थी। बदमाशों ने गोदाम के पीछे से लोहे की जाली वाला गेट तोड़कर कबाड़ चोरी कर लिया था। इसी गेट की मरम्मत का काम शनिवार शाम चल रहा था। अरबाज, अपने साथी योगेश और छोटे भाई अयान के साथ वेल्डिंग करने वहां पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब योगेश गेट पर वेल्डिंग कर रहा था, उस वक्त अरबाज और उसका भाई पास ही खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और गेट हिलने लगा। गेट को संभालने के लिए अरबाज ने जैसे ही दोनों हाथों से लोहे का गेट पकड़ा, उसे जोरदार करंट लगा।

वह तुरंत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

कमला नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गेट या वेल्डिंग मशीन में कहीं न कहीं करंट लीकेज था, जिसकी चपेट में आकर युवक की जान गई।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img