Wednesday, October 7, 2026
30.9 C
Bhopal

SI को वाहन ने टक्कर मारी, मौत

रायसेन जिले में नेशनल हाईवे-45 पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया। गाडरबारा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा रायसेन जिले के बरेली क्षेत्र के ग्राम बटेरा के पास हुआ।

सब इंस्पेक्टर नीलेश बरेली के बटेरा गांव में अपने घर जाने के लिए लिफ्ट लेने खड़े थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि

सब इंस्पेक्टर बरेली से अपने गृहग्राम उदयपुरा के लिए निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img