Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

युवक पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाशों का थाना अयोध्या नगर ने निकाला जुलूस

राजधानी भोपाल जोन 2 की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर और आदतन बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है | इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी का पैदल जुलूस भी निकला है | वहीं आरोपी रोहित कबाड़ी के ऊपर भोपाल के थानों में 44 अपराधिक मामले दर्ज हैं | जानकारी के मुताबिक आरोपी बदमाश रोहित वर्मा उर्फ रोहित कबाडी (34) और पृथ्वी कुमार (28) ने फरियादी युवक पर महिला मित्र से बात करने पर रंजिश रखते हुए घर में घुसकर क्रिकेट बैट से जानलेवा हमला किया था | दोनों आरोपी फरियादी को मृत समझकर फरार हो गए थे | मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी | मामले में अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि आरोपी रोहित कबाडी और पृथ्वी सिंह की धरपकड़ के पुलिस टीम द्वारा कई जगह छापेमारी की गई थी | मुखबिर सूत्र से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया |

रोहित कबाड़ी है थाना अशोक गार्डन क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश

बदमाश रोहित कबाड़ी के थाना अशोका गार्डन का निगरानीशुदा बदमाश है | इसके साथ ही बदमाश ने थाना हबीबगंज थाना तलैया थाना मंगलवार थाना अयोध्या नगर मे वारदातों को अंजाम दिया है | अकेले थाना अशोका गार्डन में बदमाश के खिलाफ 38 केस दर्ज हैं | वहीं आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा रासुका की कार्रवाई भी की गई है |

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

Topics

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img