Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

भोपाल में सड़क धंसी…गड्‌ढा इतना गहरा कि कार समा जाए

तेज बारिश के बीच राजधानी भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके एमपी नगर में सड़क धंस गई। यहां मेन रोड पर करीब 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्‌ढा हो गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे का एक हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया।

ये गड्‌ढा इतना गहरा है कि इसमें कोई कार भी समा जाए। अच्छी बात ये रही कि जब सड़क धंसी, तब कोई वहां से गुजर नहीं रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बोर्ड ऑफिस की ओर से एमपी नगर की ओर आने वाली जिस सड़क पर ये गड्‌ढा हुआ है, वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। हादसे के बाद यहां जाम के हालात बन गए। सूचना मिलने पर एमपी नगर एसडीएम एलके खरे मौके पर पहुंचे। इसके बाद गड्‌ढे के आसपास बेरिकेडिंग कराई गई।

कांग्रेस नेता धरने पर बैठे, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

सड़क के धंसने के बाद सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया गड्‌ढे के किनारे पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि यह पीडब्ल्यूडी का भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है। जब हादसा हुआ, तब मैं यहां से गुजर रहा था। यदि कोई कार यहां से गुजरती तो पूरा परिवार हादसे का शिकार हो सकता था।

बरोलिया ने कहा- पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह कहते हैं कि जब तक रहेंगी सड़क, तब तक रहेंगे गड्ढे। वे यहां आकर देखें और पता लगाए कि यह भ्रष्टाचार का कितना बड़ा नमूना है। सरकार इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करें।

23 साल पहले सीपीए ने पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी सड़क एसडीएम खरे ने बताया, ज्योति टॉकीज के सामने पुराना फुटपाथ बना है। इस पर पुराना नाला है। नाले की मिट्‌टी खिसकने से सड़क धंस गईं। यह रोड राजधानी विकास परियोजना (सीपीए) ने पीडब्ल्यूडी को साल 2002 को सौंपी थी। तब से पीडब्ल्यूडी का डिवीजन नंबर-2 मेंटेनेंस कर रहा है।

आज ही कराएंगे रिपेयर एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अफसरों से बात की है। सड़क को आज ही रिपेयर करवा रहे हैं। ट्रैफिक जाम न हो, इसलिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सड़क को लेकर तंज किया भोपाल में सड़क धंसने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट X पर धंसी हुई सड़क का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे लेकर लिखा-

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

Topics

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img