Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

भोपाल में बड़े पापा के घर युवती ने लगाई फांसी

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में युवती ने बड़े पापा के घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह विदिशा की रहने वाली थी। मेहमानी में बड़े पापा के घर रह रही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात की है। गुरुवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

बागसेवनिया थाने के एसआई भारत सिंह मीना ने बताया कि सुरभि पुत्र राजकुमार (29) मूलत: विदिशा जिले की रहने वाली है। उसके बड़े पिता विद्या नगर सी-सेक्टर बागसेवनिया में रहते हैं। सुरभि व उसके परिवार का भोपाल में आना-जाना लगा रहता था। उसकी मां प्राइवेट काम करती हैं, जबकि भाई विवेक अपनी कार को टैक्सी में चलाता है। बुधवार को मां और भाई काम पर चले गए थे। भाई के साथ चचेरा भाई भी चला गया था। सुरभि घर पर अकेली ही थी।

भाई ने सबसे पहले देखा फंदे पर लटका हुआ शव

भाई ने उसे कॉल किया। बहुत देर तक जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो भाई घर पहुंचा। यहां पर उसे सुरभि फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि सुरभि मनोरोगी थी। परिवार के लोग उसका इलाज भी करा रहे थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

Topics

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img