Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

16 लाख की चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

देवास की न्यू दीपक टेलीफोन दुकान से रविवार रात चोरी हुए मोबाइल और टैबलेट की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 16 लाख रुपए के चोरी का सामान भी बरामद किए हैं।

72 मोबाइल फोन और 3 टैबलेट चुराए

दुकान के मालिक अमित कुमार राठौर ने 20 जुलाई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात के समय किसी अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे की शटर तोड़कर 72 मोबाइल फोन और 3 टैबलेट चुरा लिए थे।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस के वॉट्सऐप ग्रुप में किया शेयर

इस मामले की जांच के लिए एसपी पुनीत मेहलोद के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उसे पुलिस के वॉट्सऐप कम्युनिटी ग्रुप में शेयर किया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की

तकनीकी जानकारी और मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान पियूष उर्फ पुरुषोत्तम सोनी के रूप में हुई। वह उज्जैन जिले के जगोटी गांव का निवासी है। फिलहाल देवास के गणेशपुरी इलाके में रह रहा था। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img