Monday, July 13, 2026
31.7 C
Bhopal

किसानों को तकनीक से जोड़ने की जरूरत है: नरेंद्र सिंह तोमर

बैतूल।बैतूल के न्यू बैतूल स्कूल मैदान में किसानों को बीमा राशि का वितरण कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसानों को इतनी बड़ी राशि दी जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। हम सब मध्यप्रदेश के निवासी हैं। हम जानते हैं कि 15 साल में शिवराज चौहान के नेतृत्व में खेती किसानी के क्षेत्र में प्रगति हुई है वह देश के मानचित्र में उल्लेखित है। मुख्यमंत्री की किसानों के प्रति संवेदनशीलता, अनुभव के आधार पर किसानों की कठिनाई को समझा। सिंचाई के रकबे में बढोत्तरी की। बिजली, किसानों को शून्य प्रतिशत पर कर्ज दिया। कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए आमूलचूल बदलाव किए जिसका परिणाम आज दिखता है। जब देश में कृषि के क्षेत्र में बात होती है तो मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका में आता है। इसके लिए किसानों का अभिनंदन और सरकार के साथ कृषि क्षेत्र में काम कर रही टीम बधाई की पात्र है। हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हैं। जब एक और एक मिलते हैं तो वे 11 हो जाते हैं। इस कारण लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि किसी किसान ने नहीं मांगी थी। देश के साढ़े 11 करोड़ किसानों को राशि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने की नौबत भगवान न करे बने। पर किसान कितना परिश्रम करे प्रकृति पर बस नही है। किसानों को मजबूत कवच होना चाहिए। इस कारण फसल बीमा है। आज जो कार्यक्रम हो रहा है। उसमें किसानों के द्वारा 888 करोड़ का प्रीमियम जमा किया गया है। इसके बदले में किसानों को 7861 करोड़ रुपये की भरपाई की जा रही है। यह एतिहासिक अवसर है। प्रदेश कृषि और केंद्र की योजनाआें के क्रियान्वयन में कर रहा है। खा़द्यान्न, बागवानी के क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर काम हो रहा है। गांव में अधोसंरचना विकसित करने के लिए मांग होती थी। आत्मनिर्भर पैकेज के लिए प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए करोड़ों की राशि डेढ़ लाख कराेड़ रुपये की राशि का प्रविधान किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को तकनीकी से जोड़ने की जरूरत है। विभिन्न तकनीक बनाई जा रही हैं। केंद्र ने ड्रोन पालिसी जारी कर दी है। इसमें कृषि मंत्रालय ने खेती में इसके उपयोग के लिए पालिसी बनाई है। कोई कंपनी यदि कार्य करती है तो शत प्रतिशत अनुदान पर ड्रोन उपलब्ध कराएंगे। जो युवा ड्रोन लेकर किसानों की मदद करना चाहते हैं तो उन्हें रोजगार के साथ अनुदान का प्रविधान सरकार ने किया है। इसका लाभ हमें लेना चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि फसल बीमा कंपनी और सरकार को प्रयास करना है कि जहां तक फसल बीमा की रोशनी नहीं पहुंची है वहां तक लाभ पहुंचाएं। इस कार्य में भी देश में प्रदेश अग्रणी बने। हर छोटे बडे किसान का बीमा हो।

Hot this week

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

Topics

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img